डॉक्टर हमें आमतौर पर सलाह देते हैं की रोज हमें एक फल खाना चाहिए मगर अनार आपकी किस तरह मदद कर सकता है और आपकी कौन-कौन सी विटामिन की कमियों को पूरा कर सकता है आज हम इस आर्टिकल में इस चीज की बात करेंगे।
1. इस फल में कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं इस फल को खाने से हमारे शरीर में किसी भी पोषक तत्व की कमी नहीं होती। अनार को खाने से हमारे शरीर को विटामिन सी, विटामिन के, पोटैशियम इत्यादि पोषक तत्व मिलते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
2. विटामिन सी और विटामिन के: विटामिन सी और विटामिन के हमारे शरीर में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करते हैं। आपको बता दें की विटामिन सी हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है जबकि विटामिन के हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है।
3. फोलेट: यह कुछ नहीं बल्कि विटामिन का ही एक प्रकार होता है जिसे हम विटामिन बी के नाम से जानते हैं यह डीएनए के निर्माण में एवं सेल्स के डिवीजन में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करता है एवं महिलाओं के गर्भावस्था में भी यह विटामिन बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है।
4. फाइबर: अनार एक फाइबर रिच फ्रूट है। यदि आपके शरीर में फाइबर की कमी महसूस होती है और आप अपनी फाइबर की कमी को दूर करना चाहते हैं तो आज से ही प्रतिदिन एक अनार का सेवन करना शुरू कर दें। अनार खाने से शरीर का पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है एवं कब्ज की समस्या भी नहीं होती है।
5. एंटीऑक्सीडेंट: अनार एक एंटीऑक्सीडेंट फ्रूट है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है यह शरीर की फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद करता है। हृदय रोगों एवं कैंसर के रोग के उपचार के लिए उपयोग किया जा सकता है।
0 Comments